Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कहां-कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Published On: January 6, 2026
Follow Us
Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कहां-कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कहां-कहां बारिश होने वाली है इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। समूचा उत्तर भारत और पर्वतीय हिस्सों पर बसे राज्य भीषण सर्दी और कोहरे का कहर झेल रहे हैं, जिससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से 7, 8, 9 और 10 जनवरी तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड-छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। Aaj Ka Mousam

करीब 10 से 12 राज्यों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे यातायात काफी धीमा रहेगा। विभिन्न हवाई अड्डों से उड़ने वाली फ्लाइट्स सेवाएं प्रभावित रहेंगी तो ट्रेनें कई घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंचाएंगी। कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उधर, दक्षिण भारत में बढ़ती ठंड के बीच बारिश को लेकर संभावना है।

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान केरल, अंडमान निकोबार और द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर की पहाड़ियां कोहरे की चपेट में रहेंगी। बुधवार से लेकर रविवार तक पहाड़ों पर बर्फबारी, कोल्ड वेव एवं घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। Aaj Ka Mousam

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली-NCR में मौसम काफी सर्द है। दिन में सर्द हवाएं बहने से तापमान में लगातार गिरावट होने से सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले छह दिन शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है। फिलहाल, पूरे NCR में कोहरे और धुंध की स्थिति रहेगी और पॉल्यूशन का लेवल हाई रहेगा, जिससे लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। अधिकांश जिलों में घने कोहरे और न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। IMD ने बताया कि अगले 2 से 3 दिन राजधावी लखनऊ, कानपुर, झांसी, फतेहपुर, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, बस्ती, बहराइच, गोंडा, आगरा, मेरठ, सहारनपुर और बरेली समेत करीब 50 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहेगी, जिससे वाहनों की गति धीमी रहेगी एवं ट्रेनें-फ्लाइट का संचालन भी प्रभावित रहेगा। Aaj Ka Mousam

बिहार में आज का मौसम

बिहार के विभिन्न जिलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भीषण कोहरे कारण और सर्द हवाओं के बहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। रात और सुबह पाला पड़ने से गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, नेपाल के पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों के तराई क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड पड़ रही है।

अगले 5 दिन तक राजधानी पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में कोल्ड की स्थिति रहने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। इसके अलावा करीब 25 जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा, जिससे सड़क परिवहन धीमा होगा और लोआज के साथ अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चलेंगी एवं कई रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान के अधिकांश जिलों में लगातार कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। IMD ने आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

इस दौरान समूचे राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा। आगामी एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होने एवं राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मध्य प्रदेश में शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी हैं। पूरे राज्य में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। घने कोहरे के कारण रेल गाड़ियां देरी से चल रही हैं। IMD के मुताबिक, इन दिनों आलम यह है कि सुबह देर तक कोहरे का असर रहता है, तो वहीं दिन में सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। धूप भी ठंड का असर कम कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा और कोहरा जनजीवन को प्रभावित करेगा

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी रही है और लगातार तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि, 20 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर में किसी बड़े वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होने की संभावना नहीं है, लेकिन बर्फबारी जारी रहेगी। Aaj Ka Mousam

अगले 24 घंटे के दौरान श्रीनगर में माइनस 4 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 8.7 डिग्री, पहलगाम में माइनस 6.9 डिग्री, जम्मू शहर में 5.2 डिग्री, कटरा में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। फिलहाल, कड़ाके की ठंड का 40 दिन का समय 30 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान घाटी के मैदानी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने की संभावना है।

तमिलनाडु में आज का मौसम

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। दरअसल, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के सेंट्रल हिस्सों पर बना एक एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन अब लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है। उम्मीद है कि यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर डीप लो-प्रेशर एरिया बन जाएगा, जिससे तमिलनाडु के इलाकों में बड़े पैमाने पर बारिश से मौसम बदल जाएगा। Aaj Ka Mousam

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

9-10 जनवरी को IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, , पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, मायिलादुथुराई, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, तंजावुर , विल्लुपुरम और कुड्डालोर जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्का कोहरा छाने की उम्मीद है। नीलगिरी और कोडाइकनाल इलाकों में पाला पड़ने की चेतावनी है। फिलहाल, आधी-तूफान के स्थिति बनने की संभावना के बीच मछुआरों और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

कोलकाता में आज का मौसम

पश्चिम बंगाल में ठंडा का दौर शुरू हो गया है। अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में शीत लहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है। अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर दिनाजपुर और मालदा के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment