Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कहां-कहां होगी बरसात ? देखें मौसम पूर्वानुमान

Published On: January 7, 2026
Follow Us
Aaj Ka Mousam 08 January 2026

Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कहां-कहां बरसात होने वाली है, आइए देखते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट क्या है। देशभर में मौसम परिवर्तित हो रहा है। खासकर, उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे के कहर से आम जनजीवन प्रभावित है। IMD के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान और बिहार के अधिकांश जिलों में कोल्ड वेव की स्थितियां रहेंगी और अधिकांश भागों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे ट्रेनों और फ्लाइट सेवाओं प्रभावित होंगी।

वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बादलों की आवाजाही रहेगी, जिससे मौसम के बदलने के चांस बढ़ेंगे। पर्वतीय भागों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट से सिहरन वाली सर्दी का असर बढ़ेगा। उधर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु समेत करीब 4 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। Aaj Ka Mousam

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में दिन में भी कड़ाके की सर्दी का एहसा हो रहा है। खासकर, पहाड़ी राज्यों में हिमपात के कारण दिल्ली समेत कई इलाकों में तापमान गिर गया। दिल्ली में इस साल का पहला ‘शीत दिवस’ दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, शीत दिवस तब घोषित किया जाता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4°C कम रहता है।

IMD ने सुबह और दोपहर के समय घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में आज का मौसम

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान के अधिकतर जिलों में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। अधिकांश भागों में घने कोहरे का कहर है। कई जिलों में शीतलहर जारी रहने तथा घना कोहरा छाने की चेतावनी है। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य के बूंदी, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर व शीत दिवस की स्थितियां रहेंगी। सीकर में न्यूनतम तापमान 4°C, जयपुर में 6°C, अजमेर में 5.9°C, अलवर में 6°C, सिरोही में 4°C, सीकर में 4°C, फलोदी में 5°C, गंगानगर और चूरू में 6°C रह सकता है।

कोहरे के कारण आवागमन के साथ साथ सामान्य जनजीवन प्रभावित रहेगा। तापमान में गिरावट और धूप नहीं निआजने के कारण राजमार्ग पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। Aaj Ka Mousam

हरियाणा-पंजाब में आज का मौसम

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कुछ हिस्सों में तापमान 5°C से नीचे पहुंच गया है। दोनों ही राज्यों में घना कोहरा मुसीबत बना हुआ है। हरियाणा में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। खासकर, नारनौल सबसे ठंडा स्थान है, जहां न्यूनतम तापमान 4°C के आसपास है। Aaj Ka Mousam

उधर, पंजाब में बठिंडा राज्य का सबसे ठंडा स्थान है, जहां न्यूनतम तापमान 4°C है। चंडीगढ़ में 7°C, अमृतसर में तापमान 7°C, लुधियाना में 6°C, पटियाला में 7°C और गुरदासपुर में 5°C के आसपास रहने की संभावना है।

कश्मीर में आज का मौसम

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम

कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोनमर्ग जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 0 से माइनस 11डिग्री सेल्सियस के आसपास है। गुलमर्ग में 0 से माइनस 7.6°C, श्रीनगर में 0 से 3°C, पहलगाम में 0 से 7.5°C, काजीगुंड में यह 2°C, कोकेरनाग में माइनस 3 और कुपवाड़ा में माइनस 4°C के आसपास रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

फिलहाल कश्मीर घाटी में ‘चिल्लईं आजां’ का दौर जारी है। यह 40 दिनों की कड़ाके की ठंड के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर जमाव बिंदु से कई°C नीचे तापमान रहेगा। हालांकि, इस मौसम में अब तक घाटी के मैदानी इलाकों में कोई बर्फबारी नहीं हुई है। IMD के अनुसार, 20 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहेगा, लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में आज का मौसम

पश्चिम बंगाल में अगले तीन से पांच दिनों तक भीषण ठंड पड़ने की संभावना है और हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। IMD के मुताबिक, दार्जिलिंग सबसे ठंडा रह सकता है, जहां न्यूनतम तापमान 3°C पहुंच गया है। बीरभूम में न्यूनतम तापमान 6.2°C, कोलकाता में 9°C के आसपास रहेगा। Aaj Ka Mousam

इस दौरान अधिकतम तापमान 18°C बना रह सकता है। वहीं, बागडोगरा में 8°C, बांकुरा में 8°C सूरी में7°C, जलपाईगुड़ी में 7°C और आसनसोल में 8°C से कम रह सकता है।

दक्षिण भारत में आज का मौसम

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करें ताजा दाम

दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 11 जनवरी के मध्य तमिलनाडु, पुडुचेरी में बादल बरस सकते हैं। इस दौरान कन्याकुमारी , पंबन, तूतीकोरिन और नागरकोइल के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधीनुमा हवाएं चलेंगी और पानी गिरेगा। इस दौरान समुद्र के आसपास मौसम काफी रहेगा। यानी तूफानी हवाओं के चलते ऊंची लहरे ऊंठेंगी। लिहाजा, IMD ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी को मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की संभावना है। कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पुडुचेरी, चेन्नई, तिरुवन्नामलाई, रानीपेट, मायिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर, अरियालुर, पेरम्बलूर, आज्लाकुरिची और कांचीपुरम में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment