हरियाणा में दलित युवक के साथ बर्बरता, सीपीएम नेताओं ने की कड़ी निंदा 

Published On: June 8, 2026
Follow Us

हिसार: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के सोरखी गांव में एक दलित युवक के साथ हुई कथित बर्बरता की घटना को लेकर वामपंथी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आरोप है कि मोटरसाइकिल चोरी के संदेह में युवक को बेरहमी से पीटा गया और उसके पैरों को बांधकर कुएं में उल्टा लटका दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता जयभगवान, सतवीर सिंह और सविता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमानवीय, बर्बर और कानून के शासन व लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया। नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती भीड़तंत्र (मॉब जस्टिस) और कानून को अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति को दर्शाती हैं, जबकि प्रशासन अक्सर मूकदर्शक बना रहता है।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, सामाजिक असुरक्षा, कानून-व्यवस्था पर घटता विश्वास और दलितों व अन्य वंचित समुदायों के खिलाफ नफरत एवं हिंसा की सामान्य होती प्रवृत्ति ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। इस मामले में हांसी पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीपीएम नेताओं ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा तथा न्याय सुनिश्चित किया जाए।

नेताओं का कहना है कि हरियाणा में इस प्रकार की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिस पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment