Haryana: हरियाणा में शामलात भूमि पर परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक, सीएम सैनी ने की घोषणा

Published On: June 10, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है कि गांव की शामलात भूमि पर पिछले 20 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे परिवार अब मालिकाना हक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 16 जनवरी 2027 तय की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दस्तावेजी कठिनाइयों के कारण कई पात्र परिवार आवेदन नहीं कर पाए थे, इसलिए सरकार ने उन्हें राहत देते हुए यह अवसर प्रदान किया है। ऐसे परिवारों से वर्ष 2004 की कलेक्टर दर की डेढ़ गुना राशि के आधार पर भूमि की कीमत वसूली जाएगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

पंचायतों के लिए बड़ी घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 17 जिलों की 179 गांवों की फिरनियों पर एलईडी स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। इस परियोजना पर कुल 23.21 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इसके साथ ही 17 जिलों में 44 करोड़ रुपये की लागत से बनी 350 अटल लाइब्रेरियों का भी लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

छह ग्राम पंचायतें हुईं सम्मानित

राज्य सरकार ने ‘जागृत ग्राम पुरस्कार’ के तहत छह ग्राम पंचायतों को विकास, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इन पंचायतों को कुल 1.66 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

सम्मानित पंचायतों में फतेहाबाद की जांडली कलां को 51 लाख रुपये, चरखी दादरी के झिंझर को 31 लाख रुपये और अंबाला के साहा को 21 लाख रुपये दिए गए।

दूसरी श्रेणी में फतेहाबाद के जल्लोपुर को 31 लाख, गदली को 21 लाख तथा करनाल के मर्दानहेड़ी ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये का पुरस्कार मिला।

2,697 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं जारी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कुल 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर हर महीने डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी जाने वाली योजनाओं की किस्तें भी जारी कीं।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment