Kal Ka Mousam: अगले 24 घंटों में इन जगहों पर आंधी-बारिश की चेतावनी, देखें मौसम पूर्वानुमान

Published On: January 11, 2026
Follow Us
Thunderstorm and rain warning for these places

Kal Ka Mousam: देशभर में कल का मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट क्या है। देश में कड़ाके की ठंड जहां पड़ रही है वहीं, मौसम विभाग ने 12 जनवरी के लिए एक ऐसा अलर्ट जारी कर दिया है, जिसे सुनकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। जी हां, मौसम विभाग ने 4 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

इतना ही नहीं, इस दौरान 50 की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। साथ ही उत्तर भारत के 17 शहरों के लिए शीतलहर का भी अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की भारी संभावना है।

देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

तेज शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से चार राज्यों में मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मछुआरों को समुद्री तट से हटने के लिए कहा गया है। वहीं इस बारिश से दक्षिण के बाकी राज्यों में तापमान में 2 से तीन डिग्री की कमी आएगी। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल यानी 12 जनवरी को मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में घने कोहरे सुबह के समय यात्रा में परेशानी बढ़ाने वाली है। दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने की संभावना है। बच्चों एवं बुजुर्ग को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में कल यानी 12 जनवरी को 20 से अधिक जिलों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। जिन शहरों में शीतलहर चलेगी उनमें गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कल सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना और आसपास के इलाके में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, 10 से अधिक जिलों में खतरनाक शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। बक्सर, सारण, भोजपुर, पू्र्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज,खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय में सुबह और शाम के समय तेज शीतलहर चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में कल भीषण ठंड पड़ने वाली है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में ऊंचाई में हल्की हिमपात हो सकती है। नैनीताल में कल अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से सैलानियों की जहां बल्ले-बल्ले हो गई है, वहीं आम नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। नल में पानी जम जा रहा है, जिसके चलते पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। मनाली, कुल्लू, सोलन, मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और ऊना में ठंड से लोगों की हालत खराब हो गई है। मनाली में अधिकतम तापमान कल 3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

कश्मीर में में शीतलहर की स्थिति और खतरनाक हो गई है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कल यानी सोमावार 12 जनवरी को हड्डी गलाने वाली ठंड पड़ेगी। पिलानी, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर और झुंझुनू में न्यूनतम तापमान 2 डिगी से नीचे चला गया है। आने वाले सप्ताह में यहां ऐसी ही स्थिति रहने वाली है।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश वालों को अभी और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है, उनमें ग्वालियर, पन्ना, सतना, टीकमगढ़, दतिया, निवाड़ी और छतरपुर शामिल हैं। कल भोपाल में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment