हरियाणा में कपास किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 4000 रुपये प्रति एकड़ मिलेगा अनुदान

Published On: August 26, 2026
Follow Us
हरियाणा में कपास किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 4000 रुपये प्रति एकड़ मिलेगा अनुदान

सूक्ष्म पोषक तत्वों व एकीकृत कीट प्रबंधन पर मिलेगा अनुदान : कृषि मंत्री

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ , 26 अगस्त -हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कपास की पैदावार बढ़ाने और फसलों को कीटों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाने पर किसानों को वित्तीय अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस विशेष योजना के तहत राज्य के कपास उत्पादक किसान अधिकतम 4,000 रुपये तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। 

श्री राणा ने बताया कि किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्वों और एकीकृत कीट प्रबंधन की कृषि सामग्री की खरीद पर 50 प्रतिशत अथवा 2,000 रुपये प्रति एकड़ (जो भी कम हो) के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा दो एकड़ निर्धारित की गई है। 

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को कृषि सामग्री चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की सिफारिशों के अनुसार ही अर्धसरकारी, सहकारी समितियों अथवा अधिकृत विक्रेताओं से खरीदनी होगी। इसके पश्चात अनुदान का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी खरीद के बिलों को कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर अपलोड करना होगा। 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने आगे बताया कि विभाग द्वारा बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने पात्र किसानों से समय रहते इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है तथा किसी भी प्रकार की सहायता या विस्तृत जानकारी के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 या अपने संबंधित जिले के उप-कृषि निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment