Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

Published On: June 15, 2026
Follow Us

Gold Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेज बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव कम होने तथा युद्ध समाप्त करने पर सहमति बनने के बाद वैश्विक बाजारों में नई हलचल देखने को मिली है। इसी के साथ कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिसका असर कीमती धातुओं के बाजार पर भी पड़ा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सोना 3,300 रुपये से अधिक और चांदी 7,200 रुपये तक महंगी हो गई। पिछले तीन दिनों के दौरान चांदी में करीब 18,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने में लगभग 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

एमसीएक्स पर सोने में जोरदार उछाल

एमसीएक्स पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में ₹1,50,528 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार सुबह यह ₹1,53,829 प्रति 10 ग्राम पर खुला।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

शुरुआती कारोबार में सोना 3,301 रुपये की तेजी के साथ 1,53,829 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सुबह 10:10 बजे तक यह 2,717 रुपये यानी 1.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया।

चांदी ने भी दिखाई चमक

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,46,186 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और मंगलवार को 2,51,563 रुपये पर खुली।

कारोबार के दौरान चांदी 7,159 रुपये की बढ़त के साथ 2,53,345 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सुबह 10:10 बजे यह 6,300 रुपये की तेजी के साथ 2,52,486 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम

घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली।

  • 24 कैरेट सोना 2,450 रुपये बढ़कर 1,51,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
  • 22 कैरेट सोना 2,250 रुपये की तेजी के साथ 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
  • 18 कैरेट सोना 1,840 रुपये बढ़कर 1,13,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • चांदी 5,000 रुपये की बढ़त के साथ 1,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

राजधानी दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और कानपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई और कोलकाता में इसका भाव 1,51,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

वैश्विक बाजारों में भी सोना और चांदी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। स्पॉट गोल्ड करीब 2 प्रतिशत उछलकर 4,304.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 9 जून के बाद का उच्चतम स्तर माना जा रहा है।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

वहीं अगस्त डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर भी 2 प्रतिशत बढ़कर 4,325.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर में 3.1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 70.07 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment