मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित देश के 9 राज्यों में भंयकर गर्मी को लेकर जारी किया अलर्ट

Published On: May 26, 2026
Follow Us

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग विज्ञान ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी क्षेत्र के बड़े हिस्सों में आने वाले कई दिनों तक भीषण से अति भीषण गर्मी और लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। 

देश के 9 राज्यों में लू को लेकर अलर्ट जारी

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

मौसम विभाग की ओर से  मंगलवार सुबह जारी पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना सहित कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा। विभाग के ताजा मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 से 29 मई के बीच गर्मी और लू की गंभीर स्थिति बनी रहने के आसार हैं। पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर अति भीषण लू चलने का अनुमान है। 

26-27 मई को भीषण गर्मी और लू की आशंका

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब तथा हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आज और कल अति भीषण लू की स्थिति रहेगी। उत्तर प्रदेश में भी 26 से 28 मई के बीच कई स्थानों पर लू तथा 26 और 27 मई को कुछ इलाकों में गंभीर गर्मी और लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 30 मई तक, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 29 मई तक तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी अगले तीन से चार दिनों तक लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है। इस बीच दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच रात के तापमान में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई है। 

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में 28 मई तक अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उसके बाद ही राहत मिलने की संभावना है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment