Haryana : हरियाणा के इन वाहन चालकों को राहत, पुराने वाहनों की वैधता बढ़ाई

Published On: February 12, 2026
Follow Us
Validity of old vehicles extended in Haryana

Haryana : हरियाणा में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की वैधता तीन साल बढ़ाकर सरकार ने टूरिस्ट वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बाहर के क्षेत्र में अब सभी डीजल-पेट्रोल व सीएनजी वाहनों के परमिट की वैधता 12 साल रहेगी। वहीं, एनसीआर में शामिल 14 जिलों में यह वैधता पेट्रोल-सीएनजी के लिए 12 साल व डीजल के लिए 10 साल रहेगी।

बता दें कि प्रदेश में पहले टूरिस्ट परमिट की वैधता अवधि नौ साल थी। केंद्र व पड़ोसी राज्यों में वैधता 12 साल है। इसी कारण हरियाणा में भी इसे 12 साल ही कर दिया गया। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

ट्रैक्सी ऑपरेटर एकरूपता लाने की कर रहे थे मांग

हरियाणा की विभिन्न ट्रैक्सी ऑपरेटर यूनियन परमिट की वैधता में एकरूपता लाने की मांग कर रही थी। उनकी दलील थी कि जब केंद्र व पड़ोसी राज्यों में वैधता 12 साल है तो हरियाणा में अलग क्यों। पिछले साल परिवहन मंत्री अनिल विज से कई टूरिस्ट ऑपरेटरों ने मुलाकात कर इसमें संशोधन की मांग की थी।

विज ने इस पर विमर्श किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की वैधता अवधि 12 साल करने का प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव को सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई। मंजूरी के बाद यह नियम हरियाणा मोटर यान (संशोधन) नियम-2026 हो जाएगा।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

स्कूल बस व कैरिज वाहनों के लिए अलग नियम

स्टेज कैरिज, अनुबंध कैरिज, माल कैरिज, स्कूल बस समेत अन्य वाहनों के परमिट के लिए भी नियम तय किए गए हैं। पेट्रोल, सीएनजी, इलेक्टि्रक व स्वच्छ ईंधन के मामले में 15 साल व डीजल वाहनों के मामले में दस साल की वैधता तय की गई है। गैर एनसीआर क्षेत्र में डीजल वाहनों की वैधता भी 15 साल रहेगी।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026

Leave a Comment