Viral News: पत्नी पर चढ़ा रील बनाने का ऐसा खुमार, पति को पहुंचा दिया अस्पताल…

Published On: January 21, 2026
Follow Us
Wife's reel turns into fight

Viral News: आज कल लोगों में रील बनाने का एस खुमार चढ़ा हुआ है जिसके चलते वो सब कुह भूल जाते है की आखिर वो कर क्या रहे है और उन्हे इससे क्या हासिल होने वाला है। लेकिन फिर भी लोग रील बनाने के चक्कर में हर वो हद पार कर देते है जिससे उन्हे नुकसान भी पहुँच जाता है। ऐसे ही एक मामला यूपी में गाजियाबाद के मोदीनगर से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की जीभ काट दी।

जानकारी के मुताबिक, मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी में हुई इस घटना को अब सोशल मीडिया Reels बनाने से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पत्नी Reels बनाने में बिजी थी, इसलिए उसने रात का खाना नहीं बनाया, जिससे झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की जीभ काट ली। मिली जानकारी के अनुसार, परिवार वालों का कहना है की आरोपी महिला ने पहले भी कई बार गाली-गलौज और मारपीट की थी। सास की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Viral News

नहीं बनाया खाना

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

जानकारी के मुताबिक, मोदीनगर थाना क्षेत्र की संजयपुरी कॉलोनी में रहने वाला विपिन कुमार एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी शादी करीब छह महीने पहले मेरठ के मालियाना फाटक की रहने वाली ईशा से हुई थी। विपिन की मां गीता देवी का आरोप है कि उनकी बहू शराब और सिगरेट की आदी थी और सोशल मीडिया Reels बनाने को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। Viral News

मिली जानकारी के अनुसार, विपिन इन आदतों का विरोध करता था, जिसके चलते उसकी पत्नी न सिर्फ उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती थी, बल्कि आत्महत्या करने और उसे जेल भेजने की धमकी भी देती थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को ईशा ने कई वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। जानकारी के मुताबिक, Reels बनाने की वजह से ईशा ने रात का खाना नहीं बनाया था। जब विपिन शाम को काम से घर लौटा और खाना मांगा, तो झगड़ा शुरू हो गया। विपिन ने ईशा को थप्पड़ मारा। Viral News

ऐसे हुआ झगड़ा

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

जानकारी के मुताबिक, गीता ने कहा की झगड़ा खत्म करने के लिए उन्होंने बाहर से खाना मंगवाया। इसके बाद पति-पत्नी सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। बताया जा रहा है कि उसी रात खाने बनाने को लेकर फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद ईशा ने विपिन की जीभ काट ली।

मिली जानकारी के अनुसार, एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि विपिन की मां गीता देवी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान यह अपराध किया। मामले में कार्रवाई की जा रही है। Viral News

जानकारी के मुताबिक, गीता बताती हैं कि जीभ कटने के बाद विपिन, खून से लथपथ हालत में दूसरे कमरे में पहुंचा, जहां वह सो रही थीं। जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों और परिवार वालों ने विपिन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment