हरियाणा में बोर्ड परिणामों ने खोली सरकारी स्कूलों की पोल, प्राइवेट स्कूलों का जलवा बरकरार

Published On: May 13, 2026
Follow Us

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार प्रदेश की सरकारी स्कूलों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। भले ही शिक्षा विभाग की ओर से आधुनिक सुविधाएं, शिक्षित शिक्षक देने का दावा किया हो लेकिन बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलें फिसड्डी साबित हुए। आर्ट, साइंस, कामर्स की टाप-3 सूची में जगह बनाने वाले 20 विद्यार्थियों में एक भी सरकारी स्कूल का नहीं है।

सरकारी स्कूल के 82.44 प्रतिशत विद्यार्थी ही पास

प्राइवेट स्कूलों में  87.94 प्रतिशत जबकि सरकारी स्कूलों के 82.44 प्रतिशत विद्यार्थी ही पास हुए। प्राइवेट स्कूलों के 5.5 प्रतिशत विद्यार्थी अधिक पास हुए। पिछले 7 सालों से प्राइवेट स्कूल परिणाम में सरकारी स्कूलों पर भारी पड़ रहे हैं।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

भरपूर सुविधाओं के बावजूद सरकारी स्कूलों के बच्चे पीछे

सरकार की ओर से लगातार सरकारी स्कूलों में आधुनिक लैब, प्रोजेक्टर व अन्य सुविधाएं दे रही है। लेकिन बावजूद इसके परिणाम में बच्चे लगातार फिसल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल सही नहीं है इसलिए अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिल रहे हैं।

साइंस का परिणाम सबसे बेहतर

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

बीते साल की तुलना में इस बार परीक्षा परिणाम में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन साइंस विषय का रिजल्ट बोर्ड के इतिहास का सबसे बेहतर रहा है। इस विषय के 90.08% परीक्षार्थी पास हुए। 2024 में 90.06% विद्यार्थी पास हुए थे। आर्ट्स में इस बार 82.60% तो बीते साल 85.31% विद्यार्थी पास हुए थे। कॉमर्स में 88.20% विद्यार्थी पास हुए जबकि बीते साल 92.20% पास हुए थे।

कैथल, रोहतक, अंबाला और गुरुग्राम टॉप 15 की लिस्ट में भी शामिल नहीं

चरखी दादरी 91.08% पास परिणाम के साथ अव्वल रहा जबकि नूंह 57% परिणाम के साथ फिर फिसड्डी रहा। जींद 91% परिणाम के बाद दूसरे स्थान पर है। इस बार भिवानी, कुरुक्षेत्र में बड़ा सुधार देखा गया।

Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees
हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

वहीं कैथल, रोहतक, अंबाला, गुरुग्राम टॉप-15 की लिस्ट में भी शामिल नहीं हैं। नूंह और फरीदाबाद को छोड़कर बाकी सभी 20 जिलों का परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा। नूंह 57 प्रतिशत के साथ सबसे फिसड्डी है तो फरीदाबाद में 76.94 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister

हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

August 27, 2026

Leave a Comment